जी-20 सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को क्या-क्या गिफ्ट देंगे पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर 2022 तक होने वाले जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों को हिमाचल प्रदेश में बनी हस्तशिल्प की वस्तुएं और अन्य कलाकृतियां भेंट करेंगे। इनमें चंबा के ‘रुमाल’, कांगड़ा की ‘लघु पेंटिंग’, किन्नौरी शॉल, कुल्लू शॉल और कनाल ब्रास सेट जैसी चीज़ें शामिल हैं।