जीआरपी जवान ने यूपी में फर्श पर लेटे शख्स के पैरों पर जूतों से मारा, सामने आया वीडियो
मथुरा रेलवे स्टेशन (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक रेलवे पुलिसकर्मी फर्श पर लेटे एक शख्स का पैरों को अपने जूतों से मारता जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी उसकी पीठ पर लात मारता दिख रहा है। कथित तौर पर 8 मार्च के इस वीडियो के वायरल होने के बाद जीआरपी के दोनों जवान निलंबित हो गए हैं।