जीएम और स्टेलेंटिस को पछाड़कर हुंडई बनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी
जनरल मोटर्स (जीएम) और स्टेलेंटिस को पछाड़कर हुंडई वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है। कार निर्माताओं की सूची में टोयोटा शीर्ष पर है जबकि फॉक्सवैगन दूसरे स्थान पर है। 2021 में दुनियाभर में फॉक्सवैगन ने 89 लाख वाहन, टोयोटा ने 1.05 करोड़ वाहन जबकि हुंडई ने 66 लाख वाहन बेचे हैं।