जीएसआई ने राजस्थान में लिथियम का विशाल भंडार मिलने की रिपोर्ट्स को बताया 'आधारहीन'

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने नागौर (राजस्थान) में लिथियम का बड़ा भंडार मिलने की रिपोर्ट्स को 'आधारहीन' व 'भ्रामक' बताया है। नागौर में जीएसआई 2019-20 से टंगस्टन, लिथियम और उनसे जुड़े दुर्लभ धातु खनिजों की खोज में खुदाई कर रहा है। बकौल जीएसआई, खुदाई पूरी होने व रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही कुछ मिलने की पुष्टि हो सकेगी।

Load More