जीएसटी का भुगतान न करने पर ज़ोमैटो और स्विगी को भेजा गया नोटिस
फूड डिलीवरी ऐग्रीगेटर्स ज़ोमैटो और स्विगी को जीएसटी का भुगतान नहीं करने पर नोटिस भेजा गया है। डीजीजीआई ने ज़ोमैटो को ₹401.7 करोड़ जबकि स्विगी को ₹350 करोड़ के बकाया जीएसटी का भुगतान करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि डिलीवरी चार्ज सर्विस कैटेगरी में आते हैं और कंपनियां 18% जीएसटी भुगतान करने के लिए बाध्य हैं।