जीएसटी मतलब 'गयी सारी तनख्वाह': लस्सी, दही जैसी चीज़ों पर जीएसटी लगने पर अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, "आज से आटा, दही, पनीर से लेकर ब्लेड, शार्पनर, एलईडी, इलाज, सफर...पर जीएसटी की मार आम जनता पर पड़ी है।" उन्होंने लिखा, "जीएसटी का नया मतलब सामने आया है 'गयी सारी तनख्वाह'।" दरअसल, आज से लस्सी व दही जैसे प्री-पैक्ड सामानों व अनाज समेत अन्य पैक्ड उत्पादों पर जीएसटी लागू हुआ है।