जीएसटी वसूली के लिए धमकी का तरीका न अपनाए केंद्र: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की वसूली के लिए कारोबारियों के खिलाफ तलाशी और ज़ब्तीकरण अभियानों के दौरान 'धमकी और ज़ोर-ज़बरदस्ती' का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कारोबारियों को स्वेच्छा से बकाया चुकाने के लिए उन्हें मनाने के तरीके अपनाने के लिए कहा है।