'जीओटी' की ऐक्ट्रेस मेज़ी विलियम्स ने बॉयफ्रेंड से 5 साल बाद अलग होने की दी जानकारी

'गेम ऑफ थ्रोन्स' (जीओटी) में आर्या स्टार्क का रोल करने वालीं मेज़ी विलियम्स ने बताया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड व फैशन डिज़ाइनर रूबेन सेल्बी से अलग हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "एक युग का अंत...हम बहुत शुक्रगुज़ार हैं कि हमने यह फैसला लिया।" मेज़ी और रूबेन एक-दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे थे।

Load More