जीटी के खिलाफ 6 मिनट में अर्धशतक से शतक तक पहुंचे आरसीबी के विल जैक्स
आईपीएल 2024 में रविवार को जीटी के खिलाफ आरसीबी के विल जैक्स को अर्धशतक से शतक तक पहुंचने में सिर्फ 6 मिनट लगे। जैक्स ने शाम 6:41 बजे अर्धशतक पूरा किया और शाम 6:47 बजे उन्होंने शतक जड़ दिया। उन्होंने 41 गेंदों में 100* रन बनाए जिसकी बदौलत आरसीबी ने 16 ओवर में 201 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।