जीत का श्रेय गेंदबाज़ों को जाता है, हमने श्रीलंका को आसानी से रन नहीं बनाने दिए: हरमनप्रीत
महिला एशिया कप 2022 जीतने पर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को कहा कि जीत का श्रेय गेंदबाज़ों को जाना चहिए। उन्होंने कहा, "हमने बात की थी कि हर गेंद महत्वपूर्ण होगी, हमारी फील्डिंग बढ़िया रही...हमने श्रीलंका को आसानी से रन नहीं बनाने दिए...हम स्कोरबोर्ड देखे बिना अपने छोटे-छोटे लक्ष्य हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।''