जीत तब होती है जब ठान लेते हैं: एक हाथ से अपंग पाव भाजी विक्रेता का वीडियो शेयर कर अफसर
महाराष्ट्र सरकार के एक अधिकारी दयानंद कांबले ने एक हाथ से अपंग मितेश गुप्ता नामक पाव भाजी विक्रेता का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "हार हो जाती है जब मान लिया जाता है, जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।" वीडियो में मितेश एक हाथ के सहारे भाजी तैयार करते दिख रहे हैं।