जीतन राम मांझी ने बिना किसी शर्त के जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को समर्थन देने का किया एलान
बिहार में जेडीयू और बीजेपी के गठबंधन के टूटने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिना किसी शर्त के जेडीयू और आरजेडी के महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की है। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी।