जीतन राम मांझी वापस आ जाएं, हम उन्हें सीएम बना देंगे: बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद
बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने 'हम' के संस्थापक जीतन राम मांझी के सरकार में 'हमें एक और मंत्री पद मिलना चाहिए' बयान पर कहा है, "वह वापस आ जाएं, हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।" इससे पहले मांझी ने कहा था कि उनके पास मुख्यमंत्री पद का ऑफर था। 'हम' ने राज्य में एनडीए सरकार को समर्थन दिया है।