जीपीटी के कारण किन नौकरियों के खत्म होने का खतरा है सबसे अधिक?

चैटजीपीटी मेकर ओपनएआई व पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उन नौकरियों की सूची जारी की है जो जीपीटी (जेनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर) और उससे संबंधित सॉफ्टवेयर के कारण सबसे अधिक खतरे में हैं। इनमें गणितज्ञ, टैक्स प्रिपेयर्स, ब्लॉकचेन इंजीनियर और लेखक की नौकरियां शामिल हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, एआई-पावर्ड चैटबॉट्स से उच्च आय वाली नौकरियों को अधिक खतरा हो सकता है।

Load More