जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं: रोहित शेट्टी के अपने थिएटर आने पर यूट्यूबर आशीष चंचलानी
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक रोहित शेट्टी का वीडियो शेयर कर लिखा है, "एक कमरे में वीडियो बनाने से लेकर...रोहित शेट्टी को उल्हासनगर लाने तक...ज़िंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं है...मेरा पूरा परिवार आज बेहद भावुक है।" उन्होंने आगे लिखा, "आप कहीं भी जा सकते थे...पर आपने पहले मेरे सिनेमा में आना चुना...अपना वादा निभाने के लिए धन्यवाद।"