जीवन प्राथमिकता है, स्थिति सुधरने तक कश्मीरी पंडित कर्मियों को जम्मू भेजा जाए: आज़ाद
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने रविवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति में सुधार होने तक कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को जम्मू स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "जीवन प्राथमिकता है।" गौरतलब है कि टारगेट किलिंग के विरोध में तबादले की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से कश्मीरी पंडित कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।