जीवन में कई चीज़ें मैंने पहली बार आपके साथ की थीं: सुशांत की दूसरी पुण्यतिथि पर सारा
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर ऐक्ट्रेस सारा अली खान ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर आपकी दूरबीन से बृहस्पति और चंद्रमा को देखने तक...आपकी वजह से बहुत कुछ पहली बार हुआ। उन सभी पलों और यादों के लिए आपका धन्यवाद।"