जीवनसाथी का बिछड़ना कष्टदायक होता है: संतोख सिंह की पत्नी को लिखे पत्र में सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने जालंधर (पंजाब) से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताते हुए उनकी पत्नी के नाम एक पत्र लिखा है। सोनिया ने लिखा, "कमलजीत कौर जी, मैं समझ सकती हूं कि दशकों तक साथ रहने के बाद अचानक जीवनसाथी का बिछड़ना कष्टदायक होता है।" उन्होंने लिखा, "उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।"