जुए में ₹2 लाख हारने पर पति ने शख्स संग कमरे में बंद कर कहा- इसे खुश कर दो: यूपी की महिला
बरेली (यूपी) में 29-वर्षीय महिला का आरोप है कि जुए में ₹2 लाख हारने पर उसके पति ने एक शख्स संग कमरे में बंद कर कहा, "तुम इसे खुश कर दोगी तो यह रुपए माफ कर देगा।" बकौल पीड़िता, विरोध करने पर पति, देवर व सास-ससुर ने उसकी पिटाई की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।