जुलाई 2003 के बाद दिल्ली में शनिवार को एक दिन में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को पिछले 20 वर्षों में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में शनिवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 126.1 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि 10 जुलाई 2003 को 133.4 मिमी बारिश हुई थी। आईएमडी के अनुसार, शनिवार को इस मौसम की पहली अत्यधिक भारी बारिश हुई।