जुलाई 2021 से जून 2022 के बीच विमानों में तकनीकी खराबी के 478 मामले सामने आए: केंद्र
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने राज्यसभा में बताया है कि 1 जुलाई 2021 से 30 जून 2022 के बीच विमानों में तकनीकी खराबी के कुल 478 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में एअर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी के 184 जबकि इंडिगो के विमानों में 98 और स्पाइसजेट के विमानों में 77 ऐसे मामले सामने आए।