जुलाई माह में भारत के किस हिस्से में कितने फीसदी बारिश दर्ज की गई?
मौसम विभाग के मुताबिक, जुलाई के शुरुआती 8 दिनों में कुल मिलाकर देश में अच्छी-खासी बारिश हुई है। देश के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में 17% कम (454 मिमी के मुकाबले 375.3 मिमी) और मध्य भारत में (255.1 मिमी के मुकाबले 264.9 मिमी) 4% अधिक बारिश हुई। वहीं, दक्षिण भारत में वर्षा की कमी 45% से घटकर 23% हो गई।