जुलाई में यूएई की 19 वर्षीय युवती से शादी करेंगे 20 वर्षीय अब्दु रोज़िक
'बिग बॉस 16' फेम सिंगर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोज़िक ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वह 7 जुलाई को शादी करेंगे। खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय अब्दु यूएई की 19 वर्षीय अमीरा नामक युवती से शादी करेंगे। अब्दु ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतना भाग्यशाली होऊंगा।"