जुलूस तो पहले भी निकलते थे लेकिन उनके हाथों में तलवारें नहीं होती थी: ज़मात-ए-इस्लामी-हिंद
ज़मात-ए-इस्लामी-हिंद की एक टीम सोमवार को उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम इंजीनियर के नेतृत्व में दिल्ली के जहांगीरपुरी पहुंची। इस दौरान उपाध्यक्ष सलीम इंजीनियर ने कहा, "जुलूस तो पहले भी निकलते थे लेकिन उनके हाथों में तलवारे नहीं होती थी।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पुलिस की जांच एकतरफा लग रही है...पुलिस को यह विश्वास दिलाना चाहिए कि निष्पक्ष जांच होगी।"