जूता पहने हुए पटवारी ने एमपी में पैरों पर गिरे जनप्रतिनिधि पर रखा पैर; हुआ निलंबित
सागर (मध्य प्रदेश) में सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत के बाद पैरों पर गिरे एक जनप्रतिनिधि के ऊपर पटवारी ने जूता पहने हुए अपना पैर रख दिया। बकौल जनप्रतिनिधि, पटवारी ने माफी नहीं मांगने पर एससी/एसटी ऐक्ट में भी मामला दर्ज करवाने की धमकी दी थी। तस्वीर सामने आने के बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।