जून 2023 में करीब 8 साल के निचले स्तर -4.12% पर रही भारत की थोक महंगाई दर
केंद्र सरकार के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर जून 2023 में घटकर -4.12% रही जो करीब 8 वर्षों में इसका निचला स्तर है। खनिज तेल, खाद्य पदार्थों, बेसिक मेटल, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और कपड़े की कीमतों में गिरावट के चलते यह दर कम हुई है। इससे पहले मई 2023 में भारत की थोक महंगाई दर -3.48% रही थी।