जून में अमेरिका में 41 साल के उच्चतम स्तर 9.1% पर पहुंची महंगाई दर
यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, अमेरिका में जून 2022 में खुदरा महंगाई दर (सीपीआई) में 1981 के बाद 12 महीनों की सबसे तेज़ बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जून 2022 में मुद्रास्फीति जून 2021 के मुकाबले 9.1% बढ़ी। वहीं, खाद्य और ऊर्जा को छोड़कर मूलभूत सीपीआई 5.7% की अनुमानित दर की तुलना में 5.9% बढ़ी।