जूनियर एनटीआर संग डिनर के लिए पहुंचे ऋतिक-सबा और रणबीर-आलिया, तस्वीरें आईं सामने
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रविवार रात तेलुगू ऐक्टर जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड ऐक्टर रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट व सबा आज़ाद और फिल्ममेकर करण जौहर एक साथ डिनर करने पहुंचे। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जूनियर एनटीआर की पत्नी लक्ष्मी और बॉलीवुड के फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस दौरान सबके साथ नज़र आए हैं।