अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंगलवार को बताया कि दिसंबर 2025 में होने वाला पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप भारत में खेला जाएगा। एफआईएच के अध्यक्ष तैयब इकराम ने कहा, "मैं एक और शानदार प्रतियोगिता आयोजित करने की प्रतिबद्धता के लिए हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करता हूं।" जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में पहली बार 24 टीमें हिस्सा लेंगी।