जूनियर्स पर चिल्लाते एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी का वीडियो आया सामने, हुआ सस्पेंड
एचडीएफसी बैंक ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान सहकर्मियों से अभद्र भाषा में बात करने को लेकर सोमवार को कोलकाता में अपने एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया। एचडीएफसी बैंक ने यह कार्रवाई एक वीडियो वायरल होने के बाद की है जिसमें अधिकारी पर्याप्त बैंकिंग व बीमा प्रोडक्ट्स न बेच पाने पर अपने जूनियर्स पर चिल्लाते दिख रहे हैं।