इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम घोषित कर दिए। आईआईटी हैदराबाद ज़ोन के वविलाला चिद्विलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के साथ इस परीक्षा में टॉप किया। टॉप-10 में आईआईटी हैदराबाद ज़ोन के 6, आईआईटी रूड़की ज़ोन के 2 और आईआईटी दिल्ली ज़ोन के 2 छात्र शामिल हैं।