जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के परिणाम हुए जारी, वेद लाहोटी ने किया टॉप
आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं जिसमें इंदौर (मध्य प्रदेश) के वेद लाहोटी ने टॉप किया है और गर्ल कैटेगरी में द्विजा पटेल ने टॉप किया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम jeeadv.ac.in पर अपनी जानकारियां दर्ज कर देख सकते हैं। लाहोटी ने कुल 360 में से 355 अंक हासिल किए हैं।