जेईई मेन 2022 परीक्षा के पहले सत्र के परिणाम घोषित हुए
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार सुबह जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन मेन (जेईई मेन) के पहले सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए। जिन वेबसाइट्स पर इस परीक्षा के नतीजे देखे जा सकते हैं वे हैं- nta.ac.in, ntaresults.nic.in, and jeemain.nta.nic.in। गौरतलब है कि जेईई मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा 21 से 30 जुलाई तक होगी।