जेईई मेन 2024 के पहले सत्र का परिणाम जारी, 23 छात्रों को मिला 100 पर्सेंटाइल स्कोर
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2024 के पहले सत्र का परिणाम जारी कर दिया है और 23 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर वाले प्रतिभागियों में से 7 तेलंगाना, 3-3 आंध्र प्रदेश, राजस्थान व महाराष्ट्र, 2-2 दिल्ली व हरियाणा और 1-1 गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु से हैं।