जेईई मेन का दूसरा सत्र स्थगित, अब 25 जुलाई से होगी परीक्षा
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन के दूसरे सत्र की परीक्षा अब
21 जुलाई की बजाय 25 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि, एनटीए ने परीक्षा को स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया। बकौल एनटीए, करीब 500 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6.29 लाख छात्र दूसरे सत्र की परीक्षा देंगे।