जेईई मेन में फेल होने के बाद लखनऊ में जज के बेटे ने किया सुसाइड
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एनआईए के स्पेशल जज के 18 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 'दैनिक भास्कर' ने जज की घरेलू सहायिका के हवाले से बताया कि युवक ने जेईई मेन में फेल होने पर यह कदम उठाया है। जज के परिवार ने युवक का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।