जेएनयू भारत में विविधताओं के बीच सांस्कृतिक एकता दर्शाता है: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दीक्षांत समारोह में कहा, "जेएनयू भारत में विविधताओं के बीच सांस्कृतिक एकता दर्शाता है और ऐसा बहुविविध संस्थान देश में नहीं है।" उन्होंने कहा, "देशभर के छात्र यहां पढ़ते हैं और एक साथ रहते हैं। भारत सबसे पुरानी सभ्यता है और जेएनयू इस सभ्यता को आगे बढ़ा रहा है।"