जेएनयू में एबीवीपी और वामपंथी गुटों के छात्रों के बीच हुई झड़प, कुछ छात्र घायल
जेएनयू (दिल्ली) में स्कूल ऑफ लैंग्वेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन के दौरान गुरुवार रात को एबीवीपी और वामपंथी गुटों के छात्रों के बीच झड़प हो गई जिसमें कुछ छात्र घायल हो गए। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कथित वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स छात्रों पर साइकल फेंकते दिखा है।