जेएनयू में राजनीति के लिए जगह नहीं, कैंपस में राजनीति करने वाले जेल में हैं: कुलपति
जेएनयू की कुलपति डॉक्टर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि कैंपस राजनीतिक आकांक्षाएं पूरी करने की जगह नहीं है और परिसर में राजनीति करने वाले आज जेल में हैं। उन्होंने आगे कहा, "यदि आप एक राजनेता बनना चाहते हैं तो बाहर जाकर चुनाव लड़ें। आपको कौन रोक रहा है?" बकौल कुलपति, कैंपस में 90% छात्र गैर-राजनीतिक हैं।