जेजेपी ने हरियाणा में 5 लोकसभा सीटों व विधानसभा उप-चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा की 5 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पार्टी ने अंबाला से किरण पुनिया, कुरुक्षेत्र से पालाराम सैनी, करनाल से देवेंद्र कादियान, सोनीपत से भूपेंद्र मलिक और रोहतक से रविंद्र सांगवान को टिकट दिया है। वहीं, करनाल विधानसभा उप-चुनाव के लिए राजिंद्र मदान को अपना प्रत्याशी बनाया है।