जेट एयरवेज़ का मालिकाना हक जालान-कालरॉक कंसोर्टियम को ट्रांसफर करने की मिली मंज़ूरी
नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने शुक्रवार को जेट एयरवेज़ का स्वामित्व जालान-कालरॉक कंसोर्टियम (जेकेसी) को ट्रांसफर करने की मंज़ूरी दे दी। एनसीएलटी ने एयरलाइन को ऋणदाताओं का भुगतान सेटल करने के लिए 180-दिन का समय दिया है। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा था कि जेकेसी ने निगरानी समिति की संतुष्टि के लिए आवश्यक शर्तें पूरी कर ली हैं।