जेट एयरवेज़ के रिज़ॉल्यूशन प्लान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कंपनी के इंजीनियर: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेट एयरवेज़ के मेंटेनेंस इंजीनियर्स असोसिएशन ने एयरलाइन के रिज़ॉल्यूशन प्लान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि इसमें श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी हुई है। असोसिएशन के अनुसार, कंपनी की लिक्विडेशन वैल्यू लगातार घट रही है। बकौल रिपोर्ट, याचिका में कहा गया कि कंपनी ने भुगतान की समयसीमा का उल्लंघन किया।