जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को जेल में घर का बना खाना खाने की मिली इजाज़त
मुंबई के एक कोर्ट ने केनरा बैंक में ₹538 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी व जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को जेल में घर का बना खाना खाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट के आदेश में कहा गया, ''गोयल को अपने और परिवार/रिश्तेदारों के जोखिम पर रोज़ाना घर का बना खाना दिए जाने की अनुमति दी गई है।''