जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को स्वास्थ्य आधार पर ज़मानत देने से कोर्ट ने किया इनकार
मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने मनी लॉन्डरिंग मामले में आरोपी जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल को स्वास्थ्य आधार पर ज़मानत देने से इनकार कर दिया है। गोयल का पिछले 2 महीने से मुंबई के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा है। कोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहने की अनुमति दे दी है।