जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल ने कैंसर के इलाज के लिए कोर्ट से मांगी अंतरिम ज़मानत
जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल ने विशेष अदालत में याचिका दायर कर बीमारी के इलाज के लिए अंतरिम ज़मानत मांगी है। गोयल के मेडिकल रिकॉर्ड्स के अनुसार, उनकी आंत में छोटे ट्यूमर हैं जिन्हें 'न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर्स' (धीमी गति से बढ़ने वाला कैंसर) कहते हैं। बकौल गोयल, निजी डॉक्टरों की जांच में इस बीमारी के बारे में पता चला।