जेट एयरवेज़ ने गोयल की पत्नी को ₹2.4 करोड़/वर्ष किया भुगतान, उनके काम का कोई सबूत नहीं: ईडी

जेट एयरवेज़ के संस्थापक नरेश गोयल के खिलाफ ईडी द्वारा दायर चार्जशीट के अनुसार, गोयल की पत्नी अनीता को 2015 में ₹1.15 करोड़/वर्ष के अनुबंध पर जेटएयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ का सलाहकार नियुक्त किया गया था। 2016 में उनका अनुबंध नवीनीकृत कर ₹2.4 करोड़/वर्ष किया गया। बकौल ईडी, अनीता द्वारा एयरलाइन को दी सेवाओं के कोई सबूत नहीं हैं।

Load More