जेट एयरवेज़ ने फिर से उड़ान भरने की मंज़ूरी मिलने के बाद 4 नए अधिकारियों को किया नियुक्त
विमानन कंपनी जेट एयरवेज़ ने डीजीसीए द्वारा फिर से उड़ान भरने की अनुमति मिलने के बाद चार नए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया है। कंपनी ने मार्क टर्नर को इनफ्लाइट प्रोडक्ट्स और सर्विसेस जबकि प्रभ शरण सिंह को चीफ डिजिटल ऑफिसर, एच.आर. जगन्नाथ को इंजीनियरिंग और विशेष खन्ना को सेल्स-डिस्ट्रीब्यूशन में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त किया है।