जेटस्टार के विमान ने बम की धमकी मिलने के बाद जापान में की इमरजेंसी लैंडिंग
अधिकारियों के अनुसार, जेटस्टार के एक विमान ने शनिवार को बम की धमकी मिलने के बाद जापान के चुबु सेंट्रायर इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अधिकारी ने बताया कि विमान के अंदर कोई विस्फोटक नहीं मिला है। बकौल अधिकारी, विमान में 136 यात्री सवार थे और विमान से निकलने के दौरान पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।