जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जीते
लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 2,84,620 वोटों से जीत गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, एचडी कुमारस्वामी ने मांड्या से कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू को हराकर यह जीत हासिल की है। गौरतलब है कि एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।