जेडीयू की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए तेजस्वी व तेजप्रताप, खुद नीतीश कुमार ने किया विदा
पटना (बिहार) के हज भवन में जेडीयू द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव व तेजप्रताप यादव एकसाथ शामिल हुए। इफ्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार ने खुद तेजस्वी को विदा किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, पत्रकार के 'इस मेल-मिलाप का दूरगामी परिणाम होगा' सवाल पर तेजस्वी ने कहा, "इसे राजनीति से जोड़कर मत देखिए।"